फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार पति-पत्नी, बच्ची समेत चार की मौत, मंजर देख कांप गया लोगों का कलेजा

Thu, 08 Jun 2023 02:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Road Accident in Lakhimpur Khei: हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया। मासूम बच्ची का एक पैर तक कट गया था। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी एंबुलेंस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जनपद के पलियाकलां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। निघासन मार्ग पर बोझवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास कार और ट्रैक्टर की आमने सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रैक्टर का एक हिस्सा जहां रोड के किनारे उतर गया। वहीं दूसरा हिस्सा पीछे से आ रही बाइक से जा टकराया। हादसे में बाइक पर सवार युवक, उसकी पत्नी, बच्ची और उसके साले की मौके पर ही मौत हो गई। कार और ट्रैक्टर सवार लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं।  

सीतापुर का रहने वाला था परिवार

जानकारी के मुताबिक जनपद सीतापुर के बिसवां निवासी जाबिर पुत्र अलीशेर (32) पत्नी-बच्ची के साथ अपनी ससुराल त्रिलोकपुर आया था। बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ घर जाने के लिए निकला था। उसका साला चांद उनको बाइक पर बैठाकर पलिया तक छोड़ने जा रहा था। एक ही बाइक पर चारों लोग सवार थे। बोझवा के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास हुए हादसे के बाद ट्रैक्टर का एक टुकड़ा बाइक से जा टकराया, जिससे बाइक पर सवार जाबिर, उसकी पत्नी खुशनुमा, बेटी जन्नत और साले चांद की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


अश्लीलता करने वाले थानेदार का काला चिठ्ठा: लड़कियों को भेजता था गंदे मैसेज, न्यूड होकर करता था वीडियो कॉल

विज्ञापन

हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर मंजर देख लोगों का कलेजा कांप गया। मासूम बच्ची का एक पैर तक कट गया था। चारों के शव सड़क पर इधर-उधर पड़े थे। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कार और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। हादसे की खबर मिलते ही जाबिर और चांद के परिजन अस्पताल पहुंचे। शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें