फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए चार नई ट्रेड शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लाॅक के भानपुर राजकीय पाॅलिटेक्निक में इस साल चार विशेष ट्रेडों में युवाओं काे उच्च तकनीकी शिक्षा देने की शुरुआत हो चुकी है। पहली ही बार में ही 160 से अधिक युवाओं ने संबंधित ट्रेडाें में प्रवेश लेकर पढ़ाई शुरू कर दी है। इसमें युवतियां भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ते हुए भानपुर पॉलिटेक्निक अभ्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा का एक नया अवसर दे रहा है।
विज्ञापन

संस्थान में इस वर्ष कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल इंजीनियरिंग और इंटरनेट ऑफ थिंक ट्रेड चलाई जा रही हैं। प्रत्येक ट्रेड के लिए 75 सीटें निर्धारित हैं। आमतौर पर पॉलिटेक्निक में कोर्स करने के लिए नकहा क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों के छात्र-छात्राओं को लखीमपुर में एडमिशन के लिए अप्लाई करना पड़ता था।
भानपुर पॉलिटेक्निक की इस नई शाखा से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को काफी लाभ मिलने लगा है। नकहा व आसपास के क्षेत्रों के युवा अब बिना लंबी दूरी तय किए तकनीकी कोर्स में प्रवेश ले सकेंगे। यह ट्रेड स्मार्ट डिवाइसों, सेंसर, नेटवर्क और डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से उपकरणों को आपस में जोड़ने की तकनीक से संबंधित है, जो आने वाले समय में अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक के नोडल प्रधानाचार्य पदमेश पंकज ने बताया कि नई तकनीकों और ट्रेडों को लेकर जागरूकता की कमी है। छात्र पारंपरिक ट्रेडों की ओर ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं। जल्द ही सभी ट्रेडों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि संख्या बढ़े। पॉलिटेक्निक में लगभग 10 लेक्चरर और इंस्ट्रक्टर वर्तमान में नियुक्त हैं जो छात्रों को तकनीकी शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें