फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूड़ापासी और भुलैयाखेड़ा में आग से चार घर जले 

Fri, 05 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लख्ाीमपुरख्ाीरी
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नकदी समेत हजारों का सामान नष्ट 

थाना नीमगांव की सिकंद्राबाद पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मूड़ापासी और भुलैयाखेड़ा गांव में आग लगने से चार घर जल गए। इस अग्निकांड में नकदी समेत घरों में रखा सारा सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड, यूपी 100 डायल और चौकी पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आग पर बमुश्किल काबू पाया।  
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर गांव मूड़ापासी निवासी बबलू के घर से अचानक आग भड़क उठी। तेज पछुआ हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते आग ने पड़ोस के भिकारी के घर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दोनों घरों हजारों की नगदी समेत सारा सामान जल गया। उधर, भुलैयाखेड़ा गांव निवासी रामसागर के घर से लगी आग ने पड़ोस के ईश्वरदीन के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर फायर बिग्रेड, यूपी 100 डायल और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। यहां दोनों घरों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें