फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुड़िया हेमसिंह में नए इमाम की नियुक्ति पर विवाद में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ खीरी। गांव मुड़िया हेमसिंह में मस्जिद में नए इमाम की नियुक्ति को लेकर हुए विवाद में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को इस मुद्दे पर बुलाई गई पंचायत में दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद गोलीबारी तक की नौबत आ गई थी। पुलिस को मौके से खाली कारतूस भी मिले थे।
इस मामले में प्रथम पक्ष मुनोवर हुसैन की शिकायत पर पुलिस ने 13 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसमें रहीफुल और अब्बुल को गिरफ्तार किया गया। दूसरे पक्ष रहीफुल की शिकायत पर आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इस मामले में मुनौवर और असरफ अली को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीरा पुलिस ने मुनौवर और रहीफुल की लाइसेंसी बंदूकें जब्त कर ली हैं। दोनों पक्षों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें