फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कईयों की जान जाने के बाद बंद कराया गया अवैध कट

विज्ञापन
हाइवे पर अवैध कट को बंद कराते हुए। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। शनिवार को कस्बे के लड़ैती देवी पेट्रोल पंप के सामने अवैध कट से हुए दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्री की जान चली गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन की नींद टूटी और उस अवैध कट को बंद कराया गया।
विज्ञापन

यह अवैध कट लंबे समय से चालकों के लिए जानलेवा बन रहा था। इससे पहले भी इस कट की वजह से लगभग आधा दर्जन लोग अपनी जान गवां चुके हैं, लेकिन अधिकारियों और प्रशासन ने आंखें मूंदे रखीं। अवैध कट की वजह से हो रहे हादसों को लेकर अमर उजाला ने नौ अप्रैल के अंक में मुद्दा उठाया था, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब शनिवार को हादसे में दो बेकसूर लोगों की जानें चली गईं, तब जाकर आनन-फानन में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस अवैध कट को बंद करा दिया।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की लापरवाही पर गहरा आक्रोश जताया है। मांग की है कि भविष्य में ऐसे अवैध कटों की पहचान कर उन्हें समय रहते बंद किया जाए, जिससे मासूम लोगों की जानें बचाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें