फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मथुरा, आगरा, दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी चार एसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो चार एसी बसों को संचालित करने जा रहा है, जो मथुरा, आगरा व दिल्ली मार्ग पर संचालित की जाएंगी। लखीमपुर डिपो ने यह प्रस्ताव हरदोई परिक्षेत्र के आरएम को भेजा है। हरी झंडी मिलते ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

लखीमपुर से मथुरा, आगरा के लिए अब तक कोई साधन नहीं है। रोडवेज बसें हैं न ही ट्रेनें। अगर किसी को मथुरा, आगरा जाना होता है तो उसे शाहजहांपुर या बरेली से बस या ट्रेन पकड़नी होती है। इसको ध्यान में रखते हुए लखीमपुर डिपो के अफसरों ने मथुरा, आगरा व दिल्ली के लिए चार एसी बसों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया है, ताकि जनपदवासियों को सीधी सुविधा मिल सके।
प्रस्ताव में दो बसें मथुरा-आगरा के लिए चलेंगी तो दो दिल्ली के लिए संचालित होंगी। लखीमपुर डिपो से चार अनुबंधित एसी बसें संचालित होती थीं, जिनका अनुबंध खत्म होते ही संचालन बंद कर दिया गया है। अब इनकी जगह नई बसें संचालित करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो के प्रभारी सहदेव सिंह ने बताया कि बस संचालन का प्रस्ताव भेजा गया है। क्षेत्रीय कार्यालय से एसी बसें मिलते ही संचालन शुरू करा दिया जाएगा। यह बसें शुरू होने से लोगों का धार्मिक नगरी मथुरा व आगरा का ताजमहल देखने जाने का रास्ता आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें