पंजाबी संगीत सम्मेलन में नृत्य करते कलाकार। स्रोत : आयोजक
- फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।
लखीमपुर खीरी। ऐतिहासिक दशहरा मेले के पांचवें दिन पंजाबी संगीत सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें सत्याचार ग्रुप अमृतसर, सरदार कुलदीप गिल और मनदीप गिल की प्रस्तुतियों पर लोग खूब थिरके। उन्होंने भांगड़ा और गिद्दा किया गया।
समाजसेवा एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए गुरजीत सिंह जुनेजा, जनरैल सिंह, सुरेंद्र कुमार तोलानी, रंजीत सिंह छाबड़ा, मनमीत सिंह मिंटू समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, संघ प्रांत संचालक स्वर्ण सिंह कंबोज, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी और ईओ संजय कुमार ने किया। संचालन राममोहन गुप्त ने किया। इस दौरान मेला अधिकारी समरा सईद, सभासद विक्रम गुप्ता, रवींद्र रावत, अजय गुप्ता लकी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
पंजाबी संगीत सम्मेलन में नृत्य करते कलाकार। स्रोत : आयोजक- फोटो : दुकान में रखी करवा पूजन की थाली।