फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रुकुंदीपुर में प्राथमिक सहकारी समिति का शिलान्यास

Sat, 21 Mar 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
समिति से पहली खाद की बोरी देते अध्यक्ष विनीत मनार। संवाद
विज्ञापन
फरधान। गांव रुकुंदीपुर में शनिवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार ने किया। इस समिति के संचालन से किसानों को खाद, बीज और अन्य आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।
विज्ञापन

सहायक निबंधक रजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि समिति के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। किसानों को आधार और पैन कार्ड के आधार पर आधे घंटे में तीन लाख रुपये तक का कर्ज उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रुकुंदीपुर समिति के अंतर्गत रुकुंदीपुर, मऊ दाऊदपुर और ओदरहना ग्राम पंचायतों के किसान शामिल किए गए हैं। उद्घाटन समारोह में गन्ना समिति के चेयरमैन अतुल त्यागी, डायरेक्टर विकास वर्मा, रंजीत वर्मा, चंद्रभाल मिश्र, मिथलेश कुमार, शैलेंद्र वर्मा, योगेश कुमार, ग्राम प्रधान ब्रजेश वर्मा, गणेशपुर समिति अध्यक्ष श्रीधर वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें