फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

Thu, 21 Jan 2016 06:51 PM IST
मोहम्मदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें विनीत शुक्ला अध्यक्ष तथा ताजीम अहमद महामंत्री चुने गए। चुनाव बेहजम ब्लाक से आए मंत्री विनोद कुमार शुक्ला और उपाध्यक्ष लखनऊ मंडल/अध्यक्ष फूलबेहड़ प्रभुनाथ प्रजापति की देखरेख में बीआरसी मोहम्मदी में हुआ।
विज्ञापन

बीआरसी मोहम्मदी पर गुरुवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनीत शुक्ला और महामंत्री पद पर ताजीम अहमद के एकल नामांकन प्राप्त हुए। निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला ने दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।
इस मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, मंत्री फूलबेहड़ हरिओम गुप्ता, जिलामंत्री संतोष भार्गव, अध्यक्ष कुंभी नरेंद्र वर्मा के अलावा सुभाष चंद्र शुक्ला, श्याम कुमार पांडे, अरूण पाल, आशीष कुमार, मिश्रीलाल, शेर सिंह वर्मा, किशोरीलाल, दिलशाद अली, संगीता, शीला, संजीव पाल, कमलेश वर्मा, नरेंद्र सिंह, मोहम्मद वसी, राजकुमार, राकेश मिश्रा, सुरेंद्र वर्मा, रामदेव सैनी, नूरूल शबा, श्यामनारायन मौर्य, आफाक खां, मशकूरुल अमीन, सुधीर पांडे समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें