फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई

Fri, 17 Apr 2015 07:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा कार्यालय लोहिया भवन पर शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। जिसमें पार्र्टी नेता/आयोजक ओमप्रकाश पटेल ने कहा कि 19 अप्रैल को पार्टी की ओर से हिंदू-मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पार्टी की ओर से सभी समुदायों के सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान भी होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा जब भी सत्ता में रही है, हमेशा प्रदेश की जनता के हित में योजनाओं का संचालन किया है। पार्टी का प्रयास है कि हिंदू-मुस्लिम एकता सम्मेलन के माध्यम से दोनों समुदायों को एकजुट किया जाए।
पार्र्टी प्रवक्ता चंदन लाल ने बताया कि सम्मेलन 19 अप्रैल को शहर के नसीरूद्दीन मौजी प्रांगण में होगा।
मैलानी। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्र्रशेखर की जयंती मनाई। नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन अनीता यादव, उनके पति सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश यादव आदि ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नगर पंचायत सदस्य यूसुफ अंसारी, बाबूराम, मनोज कुमार, धीरेंद्र वर्मा, विजय कुमार बटल्लू, संजीव वाल्मीकि, धर्मेंद्र शर्मा, मनोज, रमेश चंद्र मिश्रा, दिलशाद, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। शहर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष एम फुरकान अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को समाजवादी नेता और तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष जफर अहमद टीटू, गोविंद गर्ग, राजेश भारतीय, जेपी त्रिवेदी, प्रधानाचार्य श्यामलाल रावत आदि ने भी संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में बताया। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें