फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में मर रहा किसान, विदेश घूम रहे हुक्मरान

Fri, 17 Apr 2015 07:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि आंधी और बारिश से प्रदेश में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार से किसानों को नुकसान का मुआवजा नहीं मिल रहा है। सर्वे के नाम पर केवल खानापूरी की जा रही है। न किसानों को गन्ने का भुगतान मिल रहा है न ही गेहूं की खरीद हो रही है। किसान अपना बचा खुचा गेहूं औने-पौने दामों पर बिचौलियों के हाथों बेचने पर मजबूर है। सच्चाई तो यह है कि गांव में मर रहा है किसान और विदेश घूम रहे हैं हुक्मरान।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्वमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सूबे के किसानों की हालत यह है कि वे आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सैकड़ों किसान अब तक अपनी जान दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल मुआवजा देने से काम नहीं चलेगा। सरकार को चाहिए कि वह किसानों का कर्जा माफ करे, बिजली बिल माफ करें।
उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्य ठप हैं। किसानों मजदूरों और महिलाओं का कोई पुरसाहाल नहीं है। कांग्रेस शासन में जो विकास कार्य शुरू हुए थे। केंद्र और प्रदेश सरकार ने उन्हें रोक दिया है। आज जिले की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। झूठ बोलकर सत्ता में आई भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। कहा कि कांग्रेस किसानों की इस हालत पर बेहद चिंतित है और हमेशा किसानों के साथ है।
विज्ञापन

पूर्वमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए हर कदम पर संघर्ष करेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में दलाल मस्त है प्रशासन निरंकुश है और आम जनता परेशान है। प्रेसवार्ता के समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व मंत्री माया प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, राजीव अग्निहोत्री, नवीन पांडेय, सुजीता कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें