फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एमएसएमई कंपनी का निदेशक बनाने के नाम पर 36.50 लाख की ठगी, पूर्व सांसद पर केस दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी निवासी व्यापारी विपिन वर्मा ने फर्जी निदेशक बनाने के नाम पर 36.50 लाख रुपये ठगे जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के फत्तेपुर सैधरी निवासी विपिन वर्मा ने तीन नामजदों समेत कथित एमएसएमई कंपनी के प्रबंधक व तीन अन्य लोगों पर 36.50 लाख रुपये ठगे जाने का आरोप लगाया है। इसमें घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर का भी नाम शामिल है। इस तरह का मामला पहले बुलंदशहर के अनूपशहर में भी सामने आया था।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने एमएसएमई कंपनी का निदेशक बनाने के नाम पर यह ठगी की। आरोप है कि लखनऊ बुलाकर प्रमाणपत्र भी दिया, जो फर्जी निकला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस मामले को दर्ज करते हुए जांच में जुट गई है।
व्यापारी विपिन वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जुलाई 2020 में शहर के एक होटल में कंपनी काॅलसन हॉलीडेज एंड सूट अनलिमिटेड फंड मेम्बरशिप बनाने के कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रबंधक और लखनऊ के विनय खंड गोमती नगर निवासी अतुल कुमार से उनकी मुलाकात हुई। आरोप है कि दोनों ने माइक्रो स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) का निदेशक बनाने की बात कही। इसमें पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर से बात कराई। इस पर विपिन को विश्वास हो गया।
विज्ञापन

बताया कि उन लोगों ने मिलकर पहले 13 लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद उक्त लोगों ने एक प्रमाणपत्र दिया और बाकी की रकम अलग अलग खातों में डलवा ली। धनराशि पूरी मिल जाने के बाद 26 अक्तूबर 2020 को विपिन अपनी गाड़ी पर डायरेक्टर का बोर्ड लगाकर कार्यभार ग्रहण करने जब लखनऊ कार्यालय पहुंचे तो प्रमाण पत्र फर्जी निकला। आरोप है कि उक्त लोगों ने मिलकर 36.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर में नोएडा निवासी बीके भारद्वाज, अमित कुमार सिंह व एक व्यक्ति और भी शामिल हैं।
कोतवाली पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया तो कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर प्रबंधक कंपनी काॅलसन हाॅलीडेज एंड सूट अनलिमिटेड, विजय श्रीवास्तव व अतुल कुमार निवासी गोमतीनगर लखनऊ और हरिनारायण राजभर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विवेक तिवारी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें