फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवती के 14 हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Thu, 25 Sep 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

धौरहरा के पढुआ थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। तीन जमानत पर चल रहे आरोपियों को पुनः गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कार्रवाई से क्षेत्र में सख्ती बढ़ी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर के आरोपी। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौरहरा। पढुआ थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर उत्तराखंड ले जाकर हत्या के मामले में 14 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। मामले में जमानत पर चल रहे तीन आरोपियों को इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, पढुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय का आरोपी आसिफ पहले उत्तराखंड ले गया। वहां उससे दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव डाला, जब युवती ने मना किया तो आरोपी ने अपने अन्य 13 साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने 14 हत्यारोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि अब इन सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
मामले में पुलिस ने जमानत पर चल रहे मकबूल, मजलूमा और गफूर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आसिफ उर्फ छोटू, शमशाद, जुबेर, जिब्राइल, रज्जब, चंदा पत्नी रज्जब निवासीगण मोहल्ला मेहवाला मदीना मस्जिद के पास, पटेल नगर देहरादून (उत्तराखंड) और दिलशाद, सलमान, पुत्तू, सफीक, गुलिस्तान पत्नी सलमान निवासी ग्राम गौरिया थाना पढुआ जेल में बंद हैं, जिनका रिमांड भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें