फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएमएस ने कुर्सी पर ठोंका दावा, मौजूदा सीएमएस लखनऊ रवाना

विज्ञापन
जिला अस्पताल लखीमपुर - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की कुर्सी को लेकर शुक्रवार को उस वक्त अजीब स्थित पैदा हो गई, जब पूर्व सीएमएस डॉ. हर्षवर्धन ने शुक्रवार को हाईकोर्ट का आदेश लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉ. हर्षवर्धन ने दावा किया कि मेडिकल लीव के दौरान फर्जी शिकायतों पर उनका तबादला कर दिया था। उधर, मौजूदा सीएमएस एडी हेल्थ से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

31 जुलाई को तत्कालीन सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल के रिटायर होने के बाद शासन ने बरेली अस्पताल के डॉ. हर्षवर्धन की सीएमएस पद पर जिला अस्पताल में तैनाती की थी। उन्होंने सात अक्तूबर को ज्वाइन तो कर लिया। मगर, नियमित 15 दिन वह कभी नहीं रुके। बताते हैं कि उनका माह के अंत में सैलरी निकालने के लिए ही आना होता था। उधर, कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच सीएमएस की गैरमौजूदगी डीएम से लेकर विभागीय अधिकारियों को नागवार लगने लगी। कई चेतावनी के बाद भी स्थायी रूप से दफ्तर में न रुकने पर वह अधिकारियों की नाराजगी का भी शिकार हुए।
शिकायत के बाद शासन ने डॉ. हर्षवर्धन का तबादला वरिष्ठ परामर्शदाता जिला अस्पताल महोबा करते हुए सीएमएस के पद पर एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. मदन लाल की तैनाती कर दी। नए सीएमएस ने 10 जनवरी को ज्वाइन भी कर लिया, जिससे नाराज डॉ. हर्षवर्धन ने कोर्ट की शरण ले ली। शुक्रवार को कोर्ट का आदेश लेकर उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमएस पद पर दावेदारी की, जिससे वहां स्थिति बिगड़ गई। पूर्व सीएमएस को कोर्ट आर्डर के साथ देखकर मौजूदा सीएमएस डॉ. मदनलाल को हवाइयां उड़ गई, लिहाजा वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए एडी हेल्थ से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सीएमएस का चार्ज लिया था। पूर्व सीएमएस कोर्ट से स्टे लेकर आए हैं। इससे उच्चाधिकारियों को हमने भी अवगत करा दिया है। शासन जो निर्देश देगा, उसका पालन करेंगे।
-डॉ. मदनलाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
कुछ लोगों ने बेवजह शिकायतें की थीं। मेडिकल अवकाश के दौरान मेरा तबादला कर दिया था। गलत तरीके से स्थानांतरण पर हाईकोर्ट में अपील की थी। कोर्ट से स्टे मिला है। यदि दो-तीन दिन में चार्ज नहीं मिला तो फिर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. हर्षवर्धन, पूर्व सीएमएस, जिला अस्पताल
पूर्व सीएमएस के कोर्ट का स्टे लेकर जिला अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है। इससे शासन को अवगत कराया जाएगा। शासन के निर्देश पर ही निर्णय लिया जाएगा।
- जीएस वाजपेयी, अपर निदेशक, स्वास्थ्य, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें