फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी का निधन

Wed, 24 Jun 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राम कुमार चौधरी। (फाइल फोटो) - फोटो : 1
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। उनके गुर्दे में दिक्कत थी और डायलिसिस चल रही थी। निधन की सूचना मिलते ही जिले भर में बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

रामकुमार चौधरी बसपा के समर्पित नेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने दो से अधिक बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बसपा सरकार के कार्यकाल में भी उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व करते हुए जिले की राजनीति में सक्रिय योगदान दिया।
पलिया के ग्राम पटिहन में विधानसभा प्रभारी विनोद कुमार भारती के आवास पर शोक सभा आयोजित की गई। बसपाइयों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश गौतम, प्रभारी विनोद कुमार भारती, पूर्व अध्यक्ष लालबहादुर, वरिष्ठ नेता अय्यूब खान, दयाराम गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें