फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों को वनाधिकार कानून का लाभ मिलेगा

Sat, 08 Aug 2015 07:38 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि उन्होंने संसद में आदिवासी थारू जनजाति के गांव सूरमा आदि और कांपटांडा गांवों के वजूद को वन विभाग से बचाने के लिए भी आवाज बुलंद की थी, जिसको सरकार ने संज्ञान में लिया है। साथ ही वनाधिकार कानून का लाभ दिए जाने की बात कही है। सरकार जल्द ही इस समस्या के निराकरण के लिए कदम उठाएगी।
विज्ञापन

सांसद अपने प्रतिनिधि दीपक तलवार के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुधवा से एनओसी न मिलने के कारण इस दूरी में ब्राडगेज का काम नहीं शुरू हो पा रहा था जो एनओसी मिलने के बाद शुरू हो जाएगा। यहां के लोग देश की ब्राडगेज सेवा से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि कांपटांडा में करीब बीस हजार लोगों की आबादी है और यहां के लोगों को वन विभाग के तमाम सितम सहने पड़ते थे। ऐसे ही आदिवासी गांवों का हाल है जिनके वजूद पर खतरे की तलवार लटक रही थी लेकिन अब जल्द ही यह तलवार हट जाएगी। सरकार ने इसे संज्ञान में ले लिया है। मूक बधिर विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए भी उन्होंने बात रखी है, इसमें उन्होंने मूकबधिरों के लिए नये विद्यालय खोले जाने, नए और पुराने विद्यालयों में विशेषज्ञ शिक्षक नियुक्ति, अन्य बोर्डों के स्लेबस की बजाए अलग स्लेबस की मांग रखी गई, जिस पर सरकार ने विचार शुरू कर दिया है।
12 अक्तूबर को लगेगा कृषि मेला
सांसद अजय मिश्र टेनी ने बताया कि 12 अक्तूबर को भारत सरकार पलिया में कृषि मेले का आयोजन करेगी, जिसमें किसानों के लिए तमाम उपयोगी साधन, संसाधन, जानकारियां आदि मुहैया कराई जाएंगी। स्थान का चयन जल्द ही कर लिया जाएगा और इसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बलियान मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें