फोटो-21 एलकेएच 501
वन विभाग ने भीरा रेंज में 36
किलोमीटर लंबी खाई खोदवाई
- मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांकेगंज। जंगल से निकलने वाले वन्यजीवों को बाहर निकलने से रोकने के लिए वन विभाग ने भीरा रेंज में 36 किलोमीटर लंबी खाई खोदवाई है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के मकसद से यह खाई खोदवाई गई है।
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की दिशा में वन विभाग ने पहल करते हुए किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी (वन्यजीव विहार) रेंज की सीमा से दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज की छैरासी बीट जंगल के बाहरी हिस्से में 36 किलोमीटर लंबी खाई खोदवाई है। ताकि जंगल से वन्यजीव खेतों और आबादी के बीच न आ सकें। बाघ, हाथी, तेंदुआ, भालू आदि हिंसक वन्यजीवों के जंगल से बाहर आने से इंसानों और पालतू मवेशियों पर हमले का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इन दुर्लभ वन्यजीवों के शिकार की भी आशंका रहती है। डीडी बफरजोन सुंदरेशा ने भीरा रेंज जंगल में खाई खोदाई कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने वन कर्मियों से वन्यजीवों और जंगल की सुरक्षा में मुस्तैद रहने को कहा।
शाकाहारी वन्यजीव जंगल से निकलकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। गहरी खाई खोदे जाने से यह वन्यजीव खाई लांघकर जंगल से बाहर नहीं आ पाएंगे। साथ ही इंसानी घुसपैठ भी घटेगी। मानव- वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए भीरा रेंज में 36 किलोमीटर लंबी खाई खोदी गई है। इससे इंसान और वन्यजीव दोनों ही सुरक्षित रहेंगे।
- सुंदरेशा, डीडी, डीटीआर, बफरजोन