फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए किसान वैज्ञानिक विधि अपनाएं

Mon, 02 Jun 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धौरहराखुर्द गांव में किसानों को जानकारी देते गन्ना महाप्रबंधक चंद्रहास विकल। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
फरधान। बभनान चीनी मिल क्षेत्र से आए 80 किसानों के दल ने सोमवार को कुंभी चीनी मिल क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द, दुघड़ा और ऐंठापुर आदि गांवो में गन्ने की उन्नत तकनीक से की जा रही गन्ने की फसल को देखा और प्रशिक्षण में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इन दिनों मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन करा रही है। इसमें चीनी मिल क्षेत्र के किसान दूसरे चीनी मिल क्षेत्र में जाकर गन्ने की बोआई और फसल संरक्षण की जानकारी देते हैं। सोमवार को अकबरपुर तथा बभनान चीनी मिल के 80 किसानों ने भ्रमण किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक चंद्रहास विकल ने गन्ने की उन्नत खेती की तकनीक पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में गन्ना समिति सचिव राजेश कुमार वर्मा, गन्ना प्रबंधक राजकुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, परमानंद वाजपेई के अलावा आलोक शुक्ला, मनीराम, मुकेश वर्मा सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें