पलियाकलां। उप डाकघर में इस समय आधार कार्ड बनाने व संशोधन का कार्य चल रहा है। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। डाकघर की तरफ से टोकन व्यवस्था शुरू की गई है।
विज्ञापन
सोमवार को इतनी भीड़ उमड़ी कि पुलिस बुलानी पड़ी। लाइन लगाकर टोकन देने का काम किया गया। सुबह सात बजे से दिन में 12 बजे तक भीड़ लगी रही। इसके चलते नगर पालिका मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति भी बनी। संवाद