फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फुटपाथ पर फुट-फुट अतिक्रमण, राहगीर सड़क पर

Sun, 15 Nov 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अस्पताल रोड पर बने फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी करके किया गया कब्जा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए नहीं, बल्कि दुकानों के सामान और वाहनों की पार्किंग के काम आ रहे हैं। अस्पताल रोड से मेन रोड तक यही हाल है।
विज्ञापन

राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ रहा है, जबकि डेढ़ महीने पहले एसडीएम के अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी बेअसर साबित हुए हैं। शहर के अस्पताल रोड, संकटा देवी, मेन रोड और कचहरी रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में हैं। कहीं दुकानदारों ने सामान रखकर रास्ता घेर लिया है तो कहीं दोपहिया वाहन खड़े कर दिए गए हैं।
कई जगह पैदल निकलने तक की जगह नहीं बची है। ऐसे में लोगों को सड़क पर उतरकर आवागमन करना पड़ता है। व्यस्त मार्गों पर वाहनों की लगातार आवाजाही के बीच यह स्थिति हादसों का खतरा भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने राहगीरों की सुविधा के लिए इन फुटपाथों का निर्माण कराया था। कचहरी रोड पर करीब 10 लाख और मेन रोड पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कराई गई थी। वहीं, अस्पताल रोड पर दोनों ओर करीब 400 फुट लंबा फुटपाथ बनाने में लगभग 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद इनका लाभ पैदल चलने वालों को नहीं मिल पा रहा है।
-
अस्पताल रोड पर दुकानों और वाहनों का कब्जा
अस्पताल रोड पर फुटपाथ पर दुकानदारों ने सामान रख रखा है। कई पैथोलॉजी और होटल संचालक भी फुटपाथ का इस्तेमाल पार्किंग के लिए कर रहे हैं। इससे अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों को सड़क पर चलना पड़ता है। व्यस्त मार्ग पर हर समय वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में पैदल चलने वालों की मुश्किल बढ़ जाती है। वाहनों को खड़ा करने और निकालने के दौरान कई बार जाम भी लग जाता है।

संकटा देवी और मेन रोड पर पार्किंग
संकटा देवी और मेन रोड पर दुकानों के सामने बाइकों की कतार लगी रहती है। फुटपाथ पर वाहनों की पार्किंग से पैदल निकलने का रास्ता बंद हो जाता है। खरीदारी करने आने वाले लोगों के साथ स्थानीय राहगीरों को भी सड़क पर चलना पड़ता है। शहर के ज्यादातर फुटपाथों पर ठेले-खोमचे भी लगे हैं। दुकानों के सामान और वाहनों की पार्किंग के साथ इनके चलते भी पैदल चलने की जगह कम हो गई है।
-
एसडीएम ने मौखिक दिया था आदेश
पांच अक्तूबर को आईएएस प्रशिक्षु/एसडीएम सदर चलुवराजू आर ने निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों को फुटपाथ से कब्जे हटवाने के मौखिक निर्देश दिए थे। इसके बाद ईओ संजय कुमार ने दुकानदारों से खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा था। ऐसा न करने पर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से कब्जे हटवाने की बात कही थी।

अस्पताल रोड पर बने फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी करके किया गया कब्जा। संवाद

अस्पताल रोड पर बने फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी करके किया गया कब्जा। संवाद

अस्पताल रोड पर बने फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी करके किया गया कब्जा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें