फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम के आने की सूचना  लीक, बड़े दुकानदार खिसके 

Sat, 11 Mar 2017 10:05 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टीम ने छोटे होटल कारोबारियों की दुकान से भरे नमूने 
 खाद्य विभाग की सैंपलिंग टीम के आने की सूचना कसबे में पहुंचने से पहले ही लीक हो गई। नतीजतन बड़े होटल कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और खिसक गए। सैंपलिंग टीम ने टायर चौराहा और पीएचसी के पास खोमचे वालों के सैंपल भर कर खानापूर्ति की। करीब आधा घंटे कस्बे में अधिकारियों की मौजूदगी से व्यापारियों में अफरातफरी मची रही। 
नेपाल बार्डर से सटी तिकुनियां मंडी क्षेत्र की प्रमुख मंडी है। यहां नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं और खरीदारी करते हैं। कसबे के अधिकतर होटलों पर मीठा काफी घटिया क्वालिटी का बेचा जाता है। होली को देखते हुए नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह की टीम कसबे में पहुंची। टीम के आने से पहले ही छापे की सूचना लीक हो गई और बड़े होटल संचालक दुकानें बंद कर मौके से खिसक गए। मंडी के अंदर दुकानें खुली न होने पर टीम टायर चौराहा पहुंची और खुशीराम ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारा। जहां से सोहन पपड़ी के सैंपल लिए। पीएचसी चौराहा स्थित मासूम अली होटल से खोया की जांच की और बर्फी का सैंपल भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह ने बताया कि दोनों दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं था। भरे गए सैंपल जांच को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिर्पोट मिलने के बाद दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बड़े दुकानदारों के न मिलने से टीम मायूस होकर लौट गई। उन्होंने बताया कि जांच का सिलसिला जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध का नहीं लिया नमूना 
मंडी में घटिया किस्म के दूध की बिक्री धड़ल्ले से होती है, लेकिन टीम ने दूध का नमूना नहीं भरा, जबकि कसबे के लोग दूध की क्वालिटी काफी खराब होने की कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। समाजसेवी सहजराम का कहना है कि मजबूरन जो दूध बाजार में मिलता है, उसे लेना पड़ता है, लेकिन शुद्ध दूध मिलना दुर्लभ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें