फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक राउंड की गिनती में मजबूत होती गई भाजपा

Sat, 11 Mar 2017 10:04 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विरोधियों को एक बार भी नहीं मिला उबरने का मौका
बतौर अपवाद पलिया के पहले राउंड में पिछड़े रोमी 
अमित गुप्ता 
 विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे ने ऐतिहासिक होने के साथ ही कई रिकार्ड भी बना दिए हैं। आठों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने शुरूआत से ही ऐसी बढ़त बनाई, कि विरोधी प्रत्याशियों को एक बार भी उबरने का मौका नहीं मिला। राउंडवार आते परिणामों से भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाते गए और अंत तक पकड़ ढीली नहीं होने दी। इससे खौफ में आए कई प्रत्याशी मतगणना पूरी होने से पहले ही हार मानते हुए स्थल से चले गए। 
विज्ञापन

श्रीनगर सुरक्षित सीट पर 23 राउंड की मतगणना हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी मंजू त्यागी ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। इसके बाद आखिरी राउंड तक वह एक बार भी पीछे नहीं हुई, बल्कि उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया। गोला सीट पर भाजपा के अरविंद गिरि ने पहले राउंड से ही मजबूत पकड़ बनाई, जो 27 वें राउंड तक जारी रही। इस दौरान बीच में वह एक बार भी पीछे नहीं हुए। इसी तरह निघासन सीट पर भाजपा के रामकुमार वर्मा ने भी 24 राउंड में पीछे मुड़कर नहीं देखा, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे सपा के केजी पटेल प्रत्येक राउंड में पिछड़ते गए। पलिया सीट पर भाजपा के रोमी साहनी अपवाद स्वरूप पहले राउंड में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के रामनरेश से पिछड़े थे, लेकिन इसके बाद 25 राउंड की मतगणना में लगातार विरोधियों से बढ़त बनाते चले गए। खास यह है कि सबसे ज्यादा बड़ी जीत के अंतर 69228 का सेहरा भी रोमी साहनी के सिर बंधा है। धौरहरा सीट पर मतगणना जीत के थोड़े अंतर को लेकर जरूर दिलचस्प रही, लेकिन भाजपा के बाला प्रसाद अवस्थी ने अंत तक जीत को फिसलने नहीं दिया। लखीमपुर सीट पर 27 राउंड में मतगणना पूरी हुई, जिसमें भाजपा के योगेश वर्मा ने सभी राउंड में निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के उत्कर्ष वर्मा से अधिक वोट हासिल किए। कस्ता में भाजपा के सौरभ सिंह सोनू 23 राउंड की मतगणना के दौरान एक बार भी पीछे नहीं हुए। इसी तरह मोहम्मदी सीट पर भाजपा के लोकेंद्र प्रताप सिंह शुरूआत से आखिर तक बढ़त बनाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें