फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा की पात्रता सूची  का सत्यापन एक जून से

Sun, 29 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
राशन कार्ड - फोटो : file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
तीस जून तक सत्यापन का काम पूरा करने का लक्ष्य
खाद्य सुरक्षा की पात्रता सूची में खामियों को दूर करने के लिए पात्र परिवारों के सत्यापन की प्रक्रिया एक जून से शुरू हो रही है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयार पात्रता सूची को प्रिंट कराकर संबंधित नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, ब्लाकों और तहसीलों में भेज जा रहा है। 31 मई तक यह सूचियां संबंधित लोगों तक पहुंच जाएंगी। एक जून से सत्यापन का काम शुरू हो जाएगा। जिसको 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 
डीएसओ डॉ. आरके तिवारी ने बताया कि सत्यापन कार्य अभियान चलाकर किया जाएगा। सूची में शामिल परिवार यदि सत्यापन के दौरान अपात्र पाया जाता है तो उसका नाम निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सत्यापन कार्य में पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता बरतने को कहा। अभियान को ठीक ढंग से संचालित करने के लिए 31 मई को सभी एसडीएम और बीडीओ की बैठक कलक्ट्रेट में बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओं ने बताया कि सूची का सत्यापन ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में होगा। नगरीय क्षेत्र में यदि जरूरत पड़ी तो डोर टू डोर भी सत्यापन किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि यदि किसी अपात्र का नाम गलती से सूची में शामिल हो गया है तो वह स्वत: अपना राशन कार्ड पूर्ति कार्यालय या संबंधित सत्यापन अधिकारी के पास समर्पित कर दे, ताकि उनके स्थान पर पात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें