फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार

Wed, 30 Dec 2015 11:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में एक हफ्ते बाद कोहरे ने फिर से दस्तक दे दी है। बुधवार को अलसुबह से ही कोहरे की चादर बिछी गई। कोहरे का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर हुआ। इससे ऐशबाग-मैलानी रूट पर चलने वाली चार ट्रेनें ढाई से तीन घंटे तक प्रभावित हुईं। आगरा फोर्ट, रुहेलखंड एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनों के लेट होने यात्रियों को दिनभर परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

तिकुनियां से ऐशबाग जाने वाली 52239 अप पैसेंजर ट्रेन को सुबह 9.50 बजे लखीमपुर स्टेशन पहुंचना था, लेकिन ट्रेन दोपहर करीब 12 बजे यहां पहुंची। इसी तरह इज्जतनगर से ऐशबाग जाने वाली 15309 अप रुहेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन को दोपहर एक बजे लखीमपुर आना था, लेकिन कोहरे के कारण ट्रेन तीन घंटे लेट हुई।
रुहेलखंड ट्रेन यात्रियों के लिए काफी मुफीद मानी जाती है। इसके लेट होने से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। मैलानी से ऐशबाग जाने वाली 52241 डाउन फास्ट पैसेंजर (इंटरसिटी) ट्रेन को दोपहर 1.40 बजे आना था, लेकिन यह ट्रेन करीब 2.50 बजे रेलवे स्टेशन पर आई। ऐशबाग से इज्जतनगर तक जाने वाली 15313 आगरा फोर्ट डाउन का लखीमपुर पहुंचने का समय तीन बजे है, लेकिन कोहरे के चलते एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटा तक लेट हुई। ट्रेनों की लेटलतीफी से उनके संचालन में भी दिक्कतें हुईं। रेलवे की ओर से अभी ट्रेनों को कोहरे से बचाने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया है। वहीं दूसरी ओर कोहरे की वजह से ट्रेनों के साथ सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें