फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन के चालक को पत्थर मारकर जख्मी किया

Wed, 30 Dec 2015 11:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सीतापुर से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के चालक को अज्ञात युवक ने पत्थर मार दिया। जिससे चलती ट्रेन का सहायक चालक रामराज्य मीणा बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में लोको पायलट को जिला अस्पताल ले जाया गया। यह घटना ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार की दोपहर 12 बजे की है। उस समय ट्रेन लखीमपुर स्टेशन पर रुकने वाली थी। सहायक चालक के जख्मी होने से ट्रेन करीब पौन घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 52248 सीतापुर-मैलानी पैसेंजर ट्रेन करीब 12 बजे लखीमपुर आउटर पर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने वाली थी और सहायक लोको पायलट रामराज्य मीणा सिर बाहर निकाल कर प्लेटफार्म की ओर देख रहे थे, इसी बीच अज्ञात युवक ने पत्थर फेक कर रामराज्य मीणा को मार दिया, पत्थर सीधे मीणा के सिर से टकराया और वह गिर गए। तभी मुख्य चालक सतीश कुमार ने उन्हें देखा तो ट्रेन रोक कर प्लेटफार्म पर ले गए। जहां से उन्हें जख्मी हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। इधर सहायक लोको पायलट के जख्मी होने से ट्रेन करीब पौन घंटे लेट हुई। पूरी घटना की जानकारी होने पर कंट्रोल रूम ने दूसरे सहायक लोको पायलट की व्यवस्था की, जिसके बाद ट्रेन को यहां से मैलानी के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में टीआई सी लाल ने बताया कि लोको पायलट के जख्मी होने का मेमो जीआरपी को भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें