फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: कोहरा दिसंबर-जनवरी वाला... और तापमान अक्तूबर जैसा, लखीमपुर खीरी में मौसम के अजब रंग

Thu, 14 Nov 2024 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा है। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों ने दिन में भी लाइट जलाकर वाहन चलाए। कोहरे के कारण सुबह का मौसम ऐसा रहा जैसे दिसंबर जनवरी का महीना आ गया हो। 
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में छाया घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में मौसम के अजब मिजाज देखने को मिल रहा है। सुबह घना कोहरा ऐसा छाया रहता है। इससे दिसंबर-जनवरी जैसे मौसम का एहसास होता है, लेकिन तापमान करीब-करीब अक्तूबर वाली स्थिति पर ही टिका है। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से मामूली कमी दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। बृहस्पतिवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहन लाइट जलाकर आते-जाते रहे। 

विज्ञापन


सुबह के समय हल्की ठंड भी रही और लोग गर्म कपड़ों में ही बाहर निकले। कोहरे का असर इतना था कि शहर के अंदर सुबह साढ़े 10 बजे तक धुंध छाई रही। इस कारण दिनभर धूप भी हल्की ही निकली। हालांकि दिन में मौसम स्थिर रहा, लोगों को ठंड का एहसास कम ही हुआ, लेकिन शाम होते ही और दिनों की अपेक्षा ठंड कुछ बढ़ गई। लोग शाम होने पर हल्के गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। 

Bareilly News: 'योगी भाईजान...मुझे इंसाफ दिलाएं', भाजपा की महिला पदाधिकारी ने सीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। 

विज्ञापन

बिना फॉग लाइटों के दौड़ रहीं रोडवेज बसें
जिले में कोहरे शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक रोडवेज की बसों में फॉग लाइटें नहीं लगाई गईं हैं। सभी बसें ऐसे ही दौड़ रही हैं। कुछ बसों में तो जर्जर लाइटें लगी हुई हैं। चालकों का कहना है कि कोहरे में दिक्कत होने लगी है। बसों की गति धीमी कर चला रहे हैं। 

शहर के बाहर निकलने पर हाईवे समेत सभी मार्गों पर कोहरे की चादर छाने लगी है। ट्रक, मैजिक, ट्रैक्टर आदि वाहन बिना फॉग लाइट के ही दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। यही हाल रोडवेज की बसों का भी है, जिनमें अभी तक फॉग लाइटें नहीं लगवाई गई हैं। इसके चलते कोहरे के दौरान हादसों का खतरा बना हुआ है। 

लखीमपुर रोडवेज डिपों के पास 87 अनुबंधित बसें हैं। कुछ एक बसों को छोड़कर ज्यादातर में फॉग लाइटें नहीं हैं। यही हाल यहां संचालित होने वाली गोला डिपो समेत अन्य डिपो की बसों का है। कई बसों में सामान्य लाइट भी ठीक नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें