फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हुआ कोहरे का कहर

Wed, 14 Jan 2015 06:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बादल छंटे तो शहर में कोहरा काबिज हो गया। मंगलवार शाम से शुरू हुआ घना कोहरा बुधवार को दिन में करीब 11 बजे तक जारी रहा। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता काफी कम हो गई। लोगों को हेड लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। कोहरे से वाहनों की रफ्तार थम सी गई। अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। इसके बाद दिन में सूरज बादलों के बीच से लुका-छिपी का खेल खेलता रहा।
विज्ञापन

बीती शाम से ही पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपट गया था। सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लखीमपुर पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से पहुंची। बसों और दूसरे वाहनों को भी रेंग-रेंग कर चलते देखा गया। सुबह करीब 11 बजे कोहरा छंटा तो धूप निकलने पर शहर की रौनक वापस आई लेकिन घूप में पिछले दो दिनों की अपेक्षा तपिश नहीं थी।
दिन भर सूरज आसमान में छाए बादलों के बीच से लुकाछिपी का खेल खेलता रहा। उधर बुधवार को  सर्द हवाओं का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। शाम होते ही एक बार फिर गलन में इजाफा हो गया। बर्फीली हवाओं के कारण मौसम के एक बार फिर खराब होने की आशंका पैदा हो गई है। इससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 04.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन एक बार फिर अस्त-व्यस्त हो गया है। शाम को ठंड बढ़ने से लोग जल्दी ही अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें