फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मद कय्यूम महासचिव और बजरंग कोषाध्यक्ष बने

Wed, 14 Jan 2015 06:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने प्रदेश कमेटी के अनुमोदन के बाद पार्टी की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है। नई कार्यकारिणी में एक महासचिव, दो उपाध्यक्ष और 11 सचिव बनाए गए हैं। इनमें कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। सपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने लोहिया भवन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान की।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में मोहम्मद कयूम खां को महासचिव बनाया गया है। अरुण मौर्या और रामपाल सिंह यादव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। बजरंग सिंघल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अजय पाल यादव, अंसार महलूद, जेडए उस्मानी, राजपाल सिंह, सर्वेश सिंह भदौरिया, बाल गोविंद प्रजापति, तृप्ति अवस्थी, सुरेश यादव, राम शंकर राज, मंजीत सिंह, चंदन लाल वाल्मीकि सचिव होंगे।
इनके अलावा अमित रंजन बरनवाल, विजय शंकर मिश्र, इंद्रेश चौधरी, प्रदीप गौतम, नवाब कल्बे हसन, राम प्रकाश सिंह रामू, रामसागर यादव, अरविंद कुमार यादव, मुरारी लाल निषाद, शमीम खां, श्रीकृष्ण भार्गव, गुरदेव सिंह, शेर सिंह यादव, जमीर, मुन्ना लाल, हनीफ खां, अशोक वर्मा, तेजलाल निषाद, फैसल खां, राशिद पठान, सतीश श्रीवास्तव, राजेश पाल, मुन्ना पहलवान, विजय पाठक, रामदास कोरी, ज्ञान सिंह बंजारा, राम मोहन वर्मा, हरीश मौर्या, अजय सिंह, डीपी चौहान, इशरत खां और श्रीकृष्ण भास्कर कार्यकारिणी सदस्य होंगे।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी में सांसद रवि प्रकाश वर्मा, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद भदौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल पाल, विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, कृष्ण गोपाल पटेल, सुनील लाला, रामसरन, पूर्वमंत्री बंशीधर राज, यशपाल चौधरी, पूर्व विधायक डॉ. आरए उस्मानी, पूर्व एमएलसी धीरेंद्र बहादुर सिंह, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पपिल मनार और अर्बन कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें