फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर हो रही फोकस सैंपलिंग

विज्ञापन
कोरोना की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना के नए रूप ओमिकॉन के खतरे को लेकर जिले में फोकस सैंपलिंग कराई जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय के समस्त स्टाफ सहित करीब 50 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा दिन पर दिन बढ़ रहा है। दिल्ली सहित सूबे के कई महानगरों में इसके मरीज मिलने लगे हैं। नए खतरे को देखते हुए शासन ने फोकस सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में शिविर लगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के इंद्र कुमार अवस्थी, राजेश शुक्ला एवं सुरेश कुमार ने समस्त स्टाफ और वहां आने वाले लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे। इस दौरान करीब 50 लोगों के सैंपल लिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें