फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खियां और कीड़े पड़ा 550 लीटर दूध नष्ट कराया

Fri, 10 Mar 2017 12:39 AM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
मक्खियां और कीड़े पड़ा 550 लीटर दूध नष्ट कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एफएसडीए टीम ने की छापामार कार्रवाई
विज्ञापन

मिठाई और किराना दुकानों से आठ नमूने भरे
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) टीम ने होली के मद्देनजर मिलावटखोरी को रोकने के लिए दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के आठ नमूने भरे हैं। रामापुर में धौरहरा के अवस्थीपुरवा स्थित मिल्क कलेक्शन सेंटर से पराग डेयरी जा रहे पिकअप को रोककर टंकी में भरे दूध को चेक किया गया, जिसमें मक्खियां और कीड़े पाए गए। लिहाजा टीम ने 550 लीटर दूध को नष्ट कराया है। 
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा की अगुवाई में टीम ने ऐरा रोड स्थित प्रमोद जनरल स्टोर से खाद्य तेल, विनोद वर्मा के होटल से खोया, सुदामा मिष्ठान भंडार से बर्फी और एलआरपी चौराहा के पास किराने की दुकान से बेसन का नमूना लिया गया। पराग के अवशीतन केंद्र पर भेजे जा रहे दूध की क्वालिटी खराब होने के चलते टीम ने 550 लीटर दूध नष्ट कराने के साथ ही इसकी शिकायत प्रबंधक से की है, जिस पर प्रबंधक ने मिल्क कलेक्शन सेंटर को संचालित करने वाले और सुपरवाइजर को नोटिस भेजने का बात कही है। दूसरी टीम ने निघासन और तिकुनियां में छापेमारी कर बर्फी, सोनपपड़ी के चार नमूने लिए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, जावेद अख्तर, अनिल कुमार सिंह, विवेक सिंह, मनोज कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें