मोहम्मदी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता घटाने-बढ़ाने का काम चल रहा है। नई सूची में तमाम खामियां मिल रही हैं। कस्बे के मोहल्ला सरैया दक्षिणी वार्ड नं 14 में एक हिंदू मकान में चार मुस्लिम मतदाता शामिल किए जाने से मकान स्वामी परेशान हैं।
मकान स्वामी छत्रपाल गौतम अपने मकान नंबर आठ से मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की मांग की। मोहल्ला सरैया दक्षिणी वार्ड नं 14 में मकान नंबर आठ निवासी छत्रपाल गौतम ने बताया कि उनके घर में उनके पुत्र रवि प्रकाश, शांति प्रकाश, राधिका पत्नी शांति प्रकाश और प्रिंस उर्फ वेदवती पत्नी अशोक रहते हैं। मतदाता सूची में सबके नाम भी है लेकिन इस मकान नंबर आठ में यासमीन, जीनत फातिमा, मोहम्मद फैहिम अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद मुस्तकीम सिद्दीकी के नाम भी शामिल हैं। इससे छत्रपाल गौतम काफी परेशान हैं।
उन्होंने अपने बीएलओ से बात की तो उन्होंने बताया कि सूची में नाम शामिल होने से कोई दिक्कतें नहीं है। छत्रपाल का कहना है कि हमारे पांच ही वोटर हैं तो बाकी वाेटर हमारे मकान में क्यों शामिल किए गए हैं। इनके नाम हमारे मकान से हटने चाहिए। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम गलत हैं तो बीएलओ से जानकारी करके उनका हटवाया जाएगा।