फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कंबल वितरण मामले में अब लेखपाल कूदे, किया प्रदर्शन

Sun, 18 Jan 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया एसडीएम को ज्ञापन देते लेखपाल। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। तहसील में कंबल वितरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। चोरी का आरोप लगाए जाने से आक्रोशित लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब सदर लेखपाल रजनीश सिंह शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण के लिए ऑटो में सामान लदवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने वहां पहुंचकर ऑटो चालक के साथ मारपीट की और लेखपाल पर कंबल चोरी का आरोप लगाते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसको लेकर लेखपाल संघ की आपात बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से अपमानजनक व्यवहार की निंदा की गई।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में लेखपाल संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला और मंत्री आदित्य मिश्र ने मांग की है कि बार अध्यक्ष पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। लेखपालों ने एलान किया कि अब वे किसी भी तरह का दस्ती कागज स्वीकार नहीं करेंगे और केवल डाक के माध्यम से आने वाली फाइलों पर काम करेंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ता गण प्रवेश मार्ग पर बेतरतीब वाहन खड़े करते हैं। इससे आवागमन बाधित होता है। इसके अलावा भू-लेख कार्यालय से गोपनीय सरकारी दस्तावेज अनधिकृत लोगों को साझा किए जाने और तहसील परिसर में शाम के समय नशाखोरी का आरोप लगाते हुए नशाखोरी पर रोक लगाने की मांग की है।
लेखपालों ने अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए तहसील में पीएसी बल की तैनाती की भी अपील की। विरोध-प्रदर्शन से तहसील का कामकाज प्रभावित रहा। दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसमें अजय कुमार प्रियदर्शी, गोपाल सिंह राणा, लावण्य कुमार, अखिलेश पुष्कर, रजनीश कुमार, हिमांशु, बलराम राणा, सौरभ पटेल, रूबी वर्मा, काजल बाजपेई आदि लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें