कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे पंप ऑपरेटर। संवाद
- फोटो : धुएं की चपेट में आने से बदहवाश महिला श्रमिक ट्रामा सेंटर में भर्ती। संवाद
लखीमपुर खीरी। गांवों में पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी संभाल रहे पंप ऑपरेटरों ने पांच हजार रुपये के मानदेय में 24 घंटे ड्यूटी कराने का आरोप लगाया। कम मानदेय और सुविधाओं के अभाव से नाराज ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा।
ऑपरेटरों ने बताया कि पंप और विद्युत उपकरणों के संचालन के साथ गांवों में पानी की आपूर्ति सुचारु रखना और तकनीकी समस्या आने पर उसे संभालना भी उनकी जिम्मेदारी है। इसके बावजूद सेवा शर्तें स्पष्ट नहीं हैं।
उन्होंने आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने और मासिक वेतन 20 हजार रुपये करने की मांग की। साथ ही पीएफ, ईएसआई, दुर्घटना बीमा, अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं, साप्ताहिक अवकाश और अन्य देय छुट्टियां देने की मांग की। पहचान पत्र, सेवा संबंधी दस्तावेज और ज्वाइनिंग लेटर या नियुक्ति पत्र देने की भी मांग उठाई।
ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्य बहिष्कार करेंगे। जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता मनोज मौर्या ने बताया कि पंप ऑपरेटरों को संबंधित कंपनियों ने रखा है। विभाग से उनका सीधा कोई वास्ता नहीं है। मांगों को लेकर संबंधित कंपनियों को पत्र लिखा जा रहा है।