जो टैंक में घुसा, वो बेहोश हो गया
आवाज न आने पर ओमप्रकाश का दूसरा लड़का सतीश और रजनीश भी टैंक के भीतर घुस गए। वे दोनों भी बेहोश हो गए। तीनों को बेहोश देखकर मजदूर किशनपाल और राकेश निवासी श्यामदास पुरवा थाना फूलबेहड़ भी टैंक में घुसे। टैंक के चेंबर में आक्सीजन की कमी से दोनों मजदूर भी बेहोश हो गए। इससे वहां हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बेहोशी की हालत में पांचों को टैंक से बाहर निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ आलोक धीमान ने बताया कि टैंक में आक्सीजन की कमी से पांच लोग बेहोश हो गए थे। सभी की हालत अब ठीक है।