फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चंद मिनट में पांच और पक्के मकान नदी में विलीन

Mon, 22 Sep 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शारदा नदी में गिरता रामखेलावन का घर। संवाद
विज्ञापन
निघासन। ग्रंट नंबर 12 गांव में शारदा नदी का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार सुबह दीपक कुमार, राजवती, श्रीमोहन, सोनू कुमार और रामखेलावन के घर चंद मिनटों में धराशायी होकर नदी की लहरों में समा गए। रामखेलावन के मकान के ध्वस्त होने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, अब तक गांव के 122 घर कटान की चपेट में आ चुके हैं। सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन और कई मवेशी भी नदी की धारा में बह गए। इस कारण बेघर होकर खुले आसमान के नीचे रहने के लिए वे मजबूर हैं।
पीड़ितों का कहना है कि प्रशासन केवल मुआवजा बांटकर औपचारिकता पूरी कर रहा है। उनका आरोप है कि जब तक सुरक्षित स्थान पर स्थायी पुनर्वास नहीं कराया जाएगा, तब तक असली राहत नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन

तहसीलदार मुकेश वर्मा ने बताया कि प्रशासन ने लुधौरी गांव में 2.75 करोड़ रुपये की लागत से दो एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है, ताकि कटान पीड़ितों का पुनर्वास किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें