लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देशन में स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो अक्तूबर को पांच किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता महिला व पुरुष ओपन वर्ग में होगी। आयोजन प्रातः 6:30 बजे होगा।
प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से प्रथम छह स्थान तक पुरस्कार दिए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी कार्य दिवसों में कार्यालय जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं और अपना चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकते हैं। उपक्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित करना है। संवाद