मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित की जाने वाली मूर्तियां।संवाद
निघासन। दुर्गा मंदिर परिसर में जल्द ही श्रद्धालु श्रीखाटू श्याम के दर्शन कर सकेंगे। राजस्थान के जयपुर से लाई गईं श्री खाटू श्याम सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां शनिवार को नगर में पहुंचीं। इन मूर्तियों को गाजे-बाजे के साथ हनुमान गढ़ी मंदिर से शोभायात्रा के रूप में दुर्गा मंदिर परिसर तक ले जाया गया।
श्याम प्रेमी पवन अग्रवाल ने बताया कि दुर्गा मंदिर परिसर में श्री गणेश, श्री राधा-कृष्ण, शीतला माता व श्री खाटू श्याम की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा। संवाद