फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल के मांस समेत पांच शिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। मझगईं वन रेंज के तहत रेंजर और पुलिस ने छापा मारकर बसंतापुर गांव में पांच शिकारियों के पास से चीतल का मांस बरामद किया है। पकड़े गए शिकारियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

इलाके के बसंतापुर में पांच शिकारियों ने पास में ही स्थित दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से एक चीतल का शिकार किया। शिकारी उसके मांस को आपस में बांट ही रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर रेंजर सुभाष चंद्र वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया। शिकारियों के पास से काफी मात्रा में कटा हुआ चीतल का मांस भी बरामद हुआ। पकड़े गए शिकारियों ने अपना नाम महेंद्र सिंह, शिवम कुमार, भगौती, श्रीपाल व सरवन निवासी बसंतापुर बताया। पांचों शिकारियों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। संवाद
मछली का शिकार करते तीन लोगों को पकड़ा
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज के तहत नगरा बीट में मछली का शिकार करते हुए पार्क प्रशासन ने हसरत अली पुत्र रोशन अली, सलामुद्दीन पुत्र मैनुद्दीन, मोहम्मद शमीम पुत्र मोहियद्दीन निवासी बौधिया कलां को गिरफ्तार किया है। तीनों लोगों को वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें