फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्पोर्ट्स कॉलेज में पांच छात्राओं का चयन

Fri, 12 Jun 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चयनित छात्राओं के साथ ​शिक्षक। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
मितौली। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय खंजननगर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में विद्यालय की पांच छात्राओं आरुषि, रीमा और सोनी का जिम्नास्टिक तथा आकांक्षा राज व रूबी देवी का जूडो में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में प्रवेश के लिए चयन हुआ है। विद्यालय की छात्राओं ने लगातार तीसरे वर्ष यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य सलीम अहमद ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में विद्यालय के कुल 11 छात्र-छात्राओं का स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन हो चुका है। इससे पहले सरिता देवी, पूजा देवी, अंकिता पाल, साहिबा और अनमोल पाल का चयन हुआ था। सलीम अहमद के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में छात्राओं ने यह सफलता हासिल की।

उन्होंने बताया कि छात्राओं ने विद्यालय, न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला और मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कॉलेजेस सोसाइटी, लखनऊ की दो चरणों की चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद उनका स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित हुआ।
विज्ञापन


चयनित छात्राओं में रीमा, आकांक्षा राज और सोनी के पिता मजदूरी करते हैं, जबकि आरुषि देवी और रूबी देवी के पिता किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद छात्राओं की इस उपलब्धि ने साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अवसर मिलने पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें