फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पहले चीनी महंगी हुई, अब चाय-मिठाई की बारी

Sat, 22 Aug 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ललित गुप्ता
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चीनी के दामों में अचानक आई तेजी का असर अब घर की रसोई से निकलकर चाय की दुकानों और मिठाई कारोबार तक पहुंचने लगा है। फुटकर भाव 42 रुपये किलो से बढ़कर 64 रुपये हो गया है, जबकि थोक बाजार में चीनी करीब 61 रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों में थोक भाव में करीब 2,000 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों का कहना है कि तेजी बनी रही तो चाय और मिठाइयों के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं।
चीनी महंगी होने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। बड़े कारोबारी दिलीप गुप्ता, देवेश गुप्ता और घनश्याम का कहना है कि यदि भाव जल्द गिर गए तो राहत रहेगी, लेकिन तेजी बरकरार रही तो मिठाइयों के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। फिलहाल मिठाइयां पुराने भाव 600 रुपये किलो में ही बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

शहर की छोटी चाय की दुकानों पर भी महंगी चीनी का असर पड़ने लगा है। अनिल, संदीप, राहुल, अयाज और रामू समेत दुकानदारों का कहना है कि अभी चाय 10 रुपये में बिक रही है। चीनी के दाम में दो रुपये का अंतर होता तो बात अलग थी, लेकिन 20 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में चाय के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं।

थोक से फुटकर तक बढ़े भाव
थोक व्यापारी रवि अग्रवाल, अखिल गुप्ता और प्रहलाद आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में चीनी के थोक भाव में करीब 2,000 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। थोक में चीनी 61 रुपये किलो तक पहुंच गई है। यदि भाव में जल्द गिरावट नहीं आई तो इसका असर फुटकर बाजार में भी और बढ़ सकता है।
फुटकर विक्रेता आशीष गुप्ता, धर्मेश वर्मा, अजय, संजय और समीउल्ला आदि ने बताया कि चीनी का फुटकर भाव 42 रुपये से बढ़कर 64 रुपये किलो हो गया है। इतनी अधिक बढ़ोतरी का असर ग्राहकों की खरीदारी पर भी पड़ रहा है। भाव इसी तरह बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में घरेलू बजट के साथ चाय और मिठाई के दाम पर भी असर दिखाई देगा।
-
एक नजर में भाव
चीनी फुटकर भाव : पहले 42 रुपये किलो, अब 64 रुपये किलो
चीनी थोक भाव : 61 रुपये किलो
थोक भाव में बढ़ोतरी : 2,000 रुपये प्रति क्विंटल


चीनी के भाव में अचानक तेजी आई है। पहले जिस भाव में आसानी से माल खरीदा जा रहा था, अब उसी माल के लिए 2,000 रुपये प्रति क्विंटल अधिक देने पड़ रहे हैं।
-ललित गुप्ता, व्यापारी
-

कुछ समय पहले तक चीनी करीब 42 रुपये किलो के आसपास मिल रही थी, लेकिन अब कीमत काफी बढ़ गई है। परिवार में रोजाना चाय और अन्य जरूरतों में चीनी इस्तेमाल होती है, इसलिए छोटी बढ़ोतरी भी महीने के खर्च पर असर डालती है।
विज्ञापन

-दीपक तिवारी, ग्राहक

ललित गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें