नोएडा से इलाहाबाद और लखनऊ तक चलेंगी एसी बसें
- रक्षाबंधन पर अर्जित की एक करोड़ 77 लाख की आय
- हरदोई के एआरएम को मिला द्वितीय पुरस्कार
रक्षाबंधन त्योहार पर डिपो का कुशल संचालन करने तथा इस दौरान एक करोड़ 77 लाख की आय अर्जित करने पर लखीमपुर डिपो के एआरएम को आरएम ने हरदोई में सम्मानित किया है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से चालक परिचालकों के लिए रक्षाबंधन पर्व पर 16 से 21 अगस्त तक के लिए प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की गई थी। जिससे निगम की आय में ज्यादा से ज्यादा बढ़ोत्तरी हो सके। इस दौरान डिपो के अधिकारियों को भी यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समय से बसों को संचालन करने के निर्देश दिए गए थे। इन छह दिनों में लखीमपुर डिपो ने एक करोड़ 77 लाख की आय अर्जित की है। इतनी आय अर्जित करने पर लखीमपुर डिपो हरदोई रीजन में नंबर एक पर है। वहीं आय के मामले में नंबर दो पर हरदोई डिपो रहा है। हरदोई रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज त्रिवेदी ने बुधवार को अपने कार्यालय एक कार्यक्रम करके लखीमपुर डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी को प्रथम और हरदोई डिपो के एआरएम आरके वर्मा को द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। आरएम ने कुशल संचालन में सहयोग करने वाले लखीमपुर डिपो के इंचार्ज विनोद मिश्रा, नरेंद्र सिंह, महेश बाबू को भी सम्मानित किया है।
हरदोई रीजन में हैं छह डिपो
हरदोई रीजन में छह डिपो शामिल हैं, जिसमें कन्नौज, सीतापुर, गोला, लखीमपुर, शाहजहांपुर और हरदोई