फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों पर भारी पड़े नए साल के शुरूआती 11 दिन

Mon, 12 Jan 2015 05:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के 11 दिन जिले वासियों के लिए दर्दनाक साबित हुए हैं। इनदिनों गोला के तीन वार्ड सदस्यों, सगे भाई-बहन समेत 13 लोगों की मौत ने रुलाया। इनके गम में सिर्फ धौरहरा और गोला के लोग ही नहीं कई अन्य क्षेत्र शोक में डूबे रहे। लोगों की आंखों से आंसू बहे तो उनके आश्रित परिवारों के सपने बिखर गए। पलिया, गोला, मैगलगंज, मोहम्मदी समेत तमाम क्षेत्रों में बेकाबू वाहनों की रफ्तार ने कई घर उजाड़ दिए। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डालें तो नए साल के शुरुआती दिनों में हादसों में जख्मी 70 लोगों को भर्ती कराया गया, इनमें 35 से अधिक लोगों को गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कब-कब हुए सड़क हादसे
एक जनवरी-
ऐशबाग-मैलानी रूट पर गोला के पास ट्रेन की चपेट में आने से रोशननगर निवासी 24 वर्षीय पन्नालाल और ऊंची भूड़ निवासी 35 वर्षीय अर्चना सक्सेना की मौत हो गई, ईसानगर के बसढ़िया चौराहे पर रोडवेज बस और गन्ना भरी ट्रॉली की टक्कर में छह लोग जख्मी हो गए।
तीन जनवरी-
गोला से आठ किलोमीटर दूर छत्तीपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ना भरी ट्रॉली में गोला के वार्ड सदस्यों की कार पीछे से घुस गई, जिसमें मोहल्ला तीर्थ निवासी 32 वर्षीय वार्ड सदस्य अंजीव गिरि, मिल वार्ड निवासी 30 वर्षीय सोनू रावत और मोहल्ला गढ़ी निवासी 30 वर्षीय वसीम अहमद की मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश भारती और अली हसन बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

चार जनवरी-
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर चहमलपुर के पास धौरहरा के परौरी गांव निवासी 25 वर्षीय शिवम जायसवाल और उनकी 18 वर्षीय बहन रूबी की बाइक और सामने से आ रही हरगांव निवासी 32 वर्षीय सुजीत की बाइक में जोरदार भिड़ंत के बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई  फरधान निवासी 36 वर्षीय नीरज की नीमगांव से लौटते समय रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबकर नीरज की मौत हो गई
छह जनवरी-
पलिया में क्वालिस पलटने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए, हैदराबाद क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी 60 वर्षीय अधेड़ की एक हफ्ते इलाज चलने के बाद मौत हो गई
विज्ञापन

आठ जनवरी-
मैगलगंज क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पत्थर भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवाल 34 वर्षीय युवक को  कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
11 जनवरी-
निघासन-पलिया मार्ग पर लोधपुरवा निवासी नियामत के पांच वर्षीय ईशान को मैजिक ने टक्कर मार दी, इससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें