फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी दुकान में आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। भीरा थाना क्षेत्र के कचनारा गांव में रविवार रात को अज्ञात कारणों से एक खोखानुमा दुकान में आग लग गई। जिससे उसमें रखा किराना परचून का सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी के मुताबिक हजारों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कचनारा गांव निवासी त्रिमोहन पुत्र शिवचरन ने एक खोखानुमा दुकान बनवाई थी। जिसमें उसने किराना-परचून का सामान रखकर कार्य रविवार से ही शुरू किया था। रविवार रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। जब तक परिजन आग बुझा पाते तब तक दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। दुकानदार ने ग्राम प्रधान से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें