फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से कराह रही शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की सड़कों पर दिन प्रतिदिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि अब तो दुकानदारों के साथ ठेले और खोमचे कई स्थानों पर स्थायी रूप से खड़े होने लगे हैं इसके चलते आए दिन जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ता है। सोमवार को गुरुगोविंद सिंह चौक से लेकर जिला और महिला अस्पताल तक सड़क के दोनों ओर को फुटपाथ पर चार पहिया वाहन खड़े होने से लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से सबसे ज्यादा दिक्कत एंबुलेंस से आने वाले गंभीर घायलों और गर्भवती महिलाओं को हुई। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए न तो नगर पालिका प्रशासन गंभीर है और न ही यातायात पुलिस। पेश है सड़कों की स्थिति..
विज्ञापन

सड़क पर खड़े वाहनों से लगता है जाम
जीआईसी कॉलेज के दोनो तरफ सुबह से शाम तक दो से लेकर चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। नगर पालिका ने जो पक्का फुटपाथ बनवाया था उस पर अवैध रूप से दुकानें लग रही हैं। मगर, न तो पालिका प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही जिला प्रशासन।
फुटपाथ पर खड़े वाहन बन रहे मुसीबत
गांधी विद्यालय के निकट सड़क के दोनों ओर के फुटपाथ पर टैक्सी और चार पहिया वाहन खड़े होते हैं। यहीं पर इनकी मरम्मत का काम भी होता है। ऐसे में लोगों का पैदल निकलना मुश्किल होता है। जबकि इस रोड से आला अधिकारी निकलते हैं।
विज्ञापन

विधायक का निर्देश भी बेअसर
जिला अस्पताल के पास रोड के दोनो ओर अवैध रूप से ठेले लगते हैं। कोरोना के चलते अस्पताल गेट बंद रहता है। मरीजों को वाहन खड़ा करने की दिक्कत होती है। गत वर्ष सदर विधायक योगेश वर्मा के निर्देश पर पुलिस ने फुटपाथ कब्जा मुक्त कराया था, लेकिन अब फिर से कब्जा हो गया है।
जहां हुआ मन, वहां खड़ा किया वाहन
अस्पताल रोड पर जाम का मुख्य कारण चार पहिया वाहन का बेतरतीब खड़ा होना है। जहां पर जिसका मन हुआ वहीं पर वाहन खड़ा कर दिया। मगर, इस तरफ न तो ट्रैफिक पुलिस ध्यान दे रही रही है और न ही पालिका प्रशासन।
सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलेगा। दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज आएं, जिससे अभियान के दौरान दिक्कत का सामान न करना पड़े।
विज्ञापन

-आरआर अंबेष, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें