गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर के मजरा गांव अल्लाहगंज में तीन घर आग से जल गए हैं जिसमें नकदी समेत हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
बुधवार की दोपहर गांव निवासी सलीम के घर में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस के आबाद और इसरार के घर को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से सलीम के घर में 10 हजार रुपया, आबाद के यहां 2000 और इसरार के घर 8000 की नकदी सहित घरेलू सामान अनाज, बिस्तर, कपड़े सहित हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। गांव वासियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधानपति अल्ताफ अंसारी ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल कमल सिंह ने मुआयना कर लिया है।