गौरीफंटा। पलिया होकर जंगल मार्ग से नेपाल जा रहे तीन नेपाली युवकों को बार्डर पर गश्त कर रहे एसएसबी जवानों ने पकड़ लिया। जिन्हें बाद में पलिया क्वारंटीन केंद्र में भेजा गया है।
एसएसबी 39वीं वाहिनी कमांडेंट मुन्ना सिंह के निर्देश पर बॉर्डर पर गश्त व पेट्रोलिंग जारी है। गौरीफंटा एसएसबी सहायक कमानडेंट हरवंश सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम पौने छह बजे एसएसबी जवानों को गश्त के दौरान जंगल मार्ग से पैदल नेपाल जाते तीन युवक दिखाई दिए। जिन्हें रोक कर उनसे पूछताछ में युवकों ने अपना नाम व पता मान बहादुर चौधरी पुत्र फूल राम चौधरी निवासी ग्राम रेकवार विचवा, चेतराम राना पुत्र पल्टा राना निवासी कृष्ण पुर नगर पालिका, श्याम राना पुत्र चिमाड़ी निवासी कलुवापुर ग्राम जिला कंचनपुर बताया। बताया कि वह मुरादाबाद से 17 अप्रैल को चले थे। 19 अप्रैल को पीलीभीत पहुंचे। यहां पर उनको होम क्वारंटीन की मोहर लगा कर घर जाने को छोड़ दिया। पलिया होकर जंगल के मार्ग से अपने घर जा रहे हैं। तीनों नेपाली युवकों को पकड़ने के बाद पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
सांसदों ने भारत में फंसे नेपालियों को प्रवेश देने की मांग उठाई
धनगढ़ी-नेपाल सुदूर पश्चिम के सांसदों ने नेपाल के प्रधानमंत्री से लॉकडाउन में सीमावर्ती भारतीय शहरों में फंसे नेपाली नागरिकों को तत्काल नेपाल में प्रवेश दिए जाने की मांग की है। संवाद