फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो घर जले, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
महेशपुर में आग से जला घर। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में अचानक आग लगने से एक घर जल गया। मकान मालिक ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर संसारपुर में एक घर जल गया। दोनों घरों में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

महेशपुर गांव में बरमबाबा स्थान के पास मकान बनाकर रह रहे राजाराम के घर में आधी रात अचानक आग लग गई। जिससे उसके घर में रखा अनाज, बिस्तर, चारपाई आदि हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले वालों ने बमुश्किल आग बुझाई। राजाराम का कहना है कि उसके घर आग रंजिशन लगाई गई है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
संसारपुर। कसबे निवासी मुशीर अहमद ने बताया कि वह परिवार सहित घर में सो रहा था। बुधवार की रात डेढ़ बजे उसके घर में आग लग गई, जिसे उसने परिवार वालों और पड़ोसियों के साथ मिलकर बुझाया। आग से गल्ला, कपड़ा, बिस्तर समेत 35 हजार का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें