निकटवर्ती
गांव केसरीपुर में सोमवार
रात करीब दो बजे सुनील कुमार
उर्फ टुन्नू के घर में पड़े
छप्परों में आग लग गई। उसके
शोर मचाने पर वहां पहुंचे
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से
आग पर काबू पाया।
गांव
केसरीपुर निवासी सुनील कुमार
के घर में पड़े छप्पर सोमवार
रात करीब दो बजे धू-धू
कर जलने लगे। आग की तपिश में
गहरी नींद में सोए परिवारीजनों
की नींद खुली तो उन्होंने वहां
से भागकर किसी तरह जान बचाई।
आग लगने से सुनील के घर में
रखा कीमती सामान,
अनाज,
पांच
हजार रुपये नकद और गृहस्थी
का सारा सामान जलकर राख हो
गया। इसकी सूचना उसने ग्राम
प्रधान विजय लक्ष्मी गौतम
सहित तहसील कर्मियों को दी
है।