फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंफेक्शनरी के गोदाम लगी भीषण आग

विज्ञापन
खपरैल बाजार में एक गोदाम में लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की सब्जी मंडी स्थित एक कंफेक्शनरी के गोदाम में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। गोदाम से उठे धुएं को देखकर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शहर निवासी संजय गुप्ता की सब्जी मंडी में ही कंफेक्शनरी की दुकान है। साथ ही कुछ दूरी पर उनका गोदाम है। सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे गोदाम से तेज धुआं निकलने लगा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर गोदाम मालिक संजय गुप्ता तमाम लोगों के साथ वहां पहुंचे। शटर खोला तो देखा कि अंदर तेज लपटे उठ रहीं थीं। उन्होंने आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्टसर्किट होने से लगी है। इस अग्निकांड के चलते गोदाम में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें