फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर से लगी आग, हजारों का नुकसान

Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
set fire - फोटो : PTI
विज्ञापन
 हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर में चाय बनाते  समय गैस सिलेंडर से आग लग गई जिसमें हजारों का नुकसान हुआ है। घटना की  सूचना गैस एजेंसी पर दी गई है, किंतु खबर लिखे जाने तक कोई भी कर्मी मौका मुआयना करने नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन

अहमदनगर में ध्रुव कुमार की पत्नी गीता  देवी ने रविवार की रात चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाना चाहा वैसे ही आग पूरे  किचन में फैल गई जिससे वह भी झुलस गई। किचन में रखा आनाज, एलसीडी,  वायरिंग तार, एलईडी बल्ब आदि जल गए जिसमें हजारों का नुकसान हुआ है। लगभग  आठ माह पूर्व हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनियां में विनोद कुमार मिश्र के घर सिलेंडर से इसी प्रकार आग लग गई थी। तहसील प्रशासन ने अब तक उसका मुआवजा नहीं दिया है। इन लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी से सिलेंडर लाए थे जो लीक हो रहा था, जिससे अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें